भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी रैली ब्राह्मण समाज की बैठक में हुआ निर्णय
बीकानेर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज की ओर से एक विशाल रैली 22 अपे्रल, रविवार को प्रात: 8 बजे बीकाजी टेकरी से रवाना होकर गोगागेट, बड़ा बाजार, जोशीवाड़ा महात्मा गांधी मार्ग होते हुए शर्मा कॉलोनी से रानीबाजार स्थित परशुराम मंदिर में रैली का विसर्जन होगा। रविवार को परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज की बैठक में राजस्थान ब्राह्मण समाज की बैठक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता गौड़ ने कहा कि सभी ब्राह्मण समुदाय एक मंच पर आकर अपनी ताकत भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में बतानी होगी, ताकि ब्राह्मण संगठन की एकता नजर आए, उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवा वर्ग और वरिष्ठजनों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशाल रैली को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज घर-घर जाकर पीले चावल देकर रैली के लिए प्रचार-प्रसार करेगा। श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने रैली के मार्गों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय को एक मंच पर लाने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ब्राह्मण परशुराम के बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दे सके। परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवल व्यास ने कहा कि सभी ब्राह्मणों से सम्पर्क करके इस रैली में पहुंचने का आह्वान किया है। इस अवसर पर नवल कल्ला, मगन ओझा, देवेन्द्र सारस्वत, ओम जी बोरा, किशन ओझा, रामलाल दाधीच, रजत, गोपाल आचार्य, राजकुमार रंगा, भूरसिंह जोशी ने भी विचार रखे।

