bikaner-hulchal-header
Bikaner Current News
बोलेरो ट्रेलर में भिड़ंत 1 की मौत 7 घायल

 

बीकानेर । बीकानेर - जोधुपर  राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर रविवार तड़के करीब 2.30 से 3 बजे देशनोक के पास बोलेरो व  ट्रेलर की ओवरटेक करते समय आमने सामने हुई भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। बोलेरो में सवार सभी जवाहरगनर श्रीगंगानगर से अजमेर अपने पोते की सगाई समारोह में जा रहे थे और ट्रेलर बीकानेर की और आ रहा था। सभी घायलों केा पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देशनेाक पुलिसथानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि  राष्ट्रीय राजमार्ग पर देशनेाक से एक किलोमीटर दूर प्रतिभा इंडस्ट्रीज के पास बोलेरो आरजे 07 यू ए 2876  व ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत में ओमप्रकाश (49) निवासी श्रीगंगानगर की मौके पर ही मौत हेा गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए, जिन्हे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में ज्योति (28) पत्नी लवकुमार, रोशनलाल (50) पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल, कुमारी सरिता (03) पुत्री लवकुमार , रश्मी (20) पुत्री रोशनलाल, श्रीमती सावित्री देवी (48) पत्नी रोशनलाल, लवकुमार व बोलेरो चालक मुश्ताक पुत्र सलीम निवासी लूणकरनसर जिला बीकानेर शामिल है। बोलेरो में सवार सभी श्रीगंगानगर के जवाहरनगर के निवासी है और अजमेर में अपने पोते की सगाई समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उन्होने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंची और  दोनों वाहनेां को राजमार्ग से हटवाया। इससे कुछ समय के लिए राजमार्ग भी जाम हो गया। अग्रवाल परिवार श्रीगंगानगर से सांय 6.30 बजे रवाना  हुआ था लेकिन महाजन में बस खराब हो जाने पर बोलेरो जीप को किराए पर लिया था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने रेाशन अग्रवाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।