पाळसिया अभियान जारी
बीकानेर । भीषण गर्मी में पक्षियों के लिये पानी के पालसिया लगाओ अभियान के तहत वंदेमातरम मंच ने राव बीकाजी के प्रथम प्रवास स्थल गणेशगढ़ लक्ष्मीनाथ मंदिर में पानी के पालसियों की व्यवस्था की। प्रखण्ड विद्वान नथमल पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सीताराम कच्छावा थे। राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने कहा कि प्राणीमात्र के कल्याण के लिये निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही परमधर्म है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पुरोहित, रघुनाथ सिंह शेखावत, आशीष नाथ, अरूण जाट, राजकुमार जीनगर, कुलदीप सारस्वत, विनोद टाक, दीपक सोंलकी, गणेश योगी, शारदा नायक, सिम्मी,तारा स्वामी, भोमाराम चौधरी, विक्रम सिंह, अनिल सोनी, रोहित शर्मा ने विचार किया।

