बीकानेर। संभाग मुख्यालय से 18 किलोमीटर माइलस्टोन नेशनल हाईवे 15, नाल बड़ी स्थित नवनिर्मित भव्य रुद्ररुप श्री हनुमान मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं त्रिदिवसीय पंचकुण्डीय हनुमान महायज्ञ का भव्य आयोजन आगामी 25 से 27 अपे्रल तक आयोजित होगा। कार्यक्रम अन्नपूर्णा आश्रम, गुढ़ामालानी (बाड़मेर) के महंत अर्जुन पुरी जी महाराज की अध्यक्षता एवं पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। जय भूतनाथ सेवा संस्थान एवं अबोहर फाजिल्का रोड लाइन्स परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य भक्तिमय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भरत कुमार व्यास 'लालू' ने बताया कि वैशाख शुक्ल षष्ठी बुधवार प्रात: 10:15 से शुरु हुए कार्यक्रम में वीरवार, 26 अपे्रल की भोर सवा आठ बजे से 27 अपे्रल, शुक्रवार को पूर्णाहूति तक अखण्ड रामचरित मानस पाठ होंगे। वहीं शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे भव्य शोभायात्रा व अपरान्ह डेढ़ बजे मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा होगी जबकि सांय सवा चार बजे से महाप्रसादी-भण्डारा भी होगा। इस अवसर पर श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ, शिवबाड़ी के महंत स्वामी संवितï् सोमगिरीजी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानन्द जी भारती, श्रीधर जी महाराज, संत बाबा रुखड़दास जी महाराज इत्यादि संतव़ृंद के आशीर्वचनों का लाभ प्राप्त होगा। व्यास के मुताबिक समारोह स्थल आने-जाने के लिए गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट से तीनों दिनों तक नि:शुल्क बसें भी उपलब्ध रहेगी।

