Bikaner News : भाजपा नेता महावीर रांका की पुत्री की शादी की रिसेप्शन पार्टी वाले दिन स्टेज से रुपयों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट उदासर निवासी पवन महनोत ने जयनारायण व्यास थाने में दर्ज कराई है। विवाह में उनके पास सात लाख रुपए थे। ये रुपए एक बैग में रखे थे। इसी बैग में एक सोने का मंगलसूत्र था। स्टेज पर जिस समय ग्रुप फोटो चल रहे थे, उस समय अज्ञात व्यक्ति की इस बैग पर नजर थी। जैसे ही बैग को रखकर लोग ग्रुप फोटो में व्यस्त हुए्र अज्ञात व्यक्ति ने बैग पार कर लिया। काफी देर बाद जब बैग संभाला तो सभी के होश उड़ गए। व्यास कॉलोनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ये घटना 26 जून की है। इस दिन रिद्धि सिद्धि होटल में विवाह कार्यक्रम था। चोरी की घटना देर रात की बताई जा रही है।