बीकानेर । जिले की तीनों नगर पालिका में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। यहां पर भाजपा का चेयरमैन बनना तय है। जबकि देशनोक में भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एसे में निर्दलीय निर्णायक साबित होंगे। उधर, नोखा नगर पालिका में लगातार चौथी बार विकास मंच अपना बोर्ड बनाने जा रहा है। यहां पर भाजपा दूसरे नम्बर पर रही है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया था।
बीकानेर. तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव पर नजर डालें तो सबसे अच्छा प्रदर्शन भाजपा का रहा है। एक नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। एक में मुकाबला बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। जबकि नोखा में पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के पास संतोष करने के लिए देशनोक में भाजपा से एक सीट ज्यादा जीतना रहा है।
अध्यक्ष पद की दौड़ शुरू
तीनों नगर पालिकाओं में मतगणना शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रूझान सामने आने लगे, पार्टियां चेयमैन के लिए सक्रिय हो गई। खासकर निर्दलीय प्रत्याशियों पर सबकी नजरें रही। नोखा में विकास मंच को बढ़त मिलना शुरू होने के साथ भाजपा में मायूसी छा गई। दूसरी तरफ श्रीडूंगरगढ़ में एक तरफा भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया। देशनोक में भी कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। देशनोक में जीते प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पर सबसे ज्यादा जोर है।
देशनोक नगर पालिका में निर्वाचित प्रत्याशी
वार्ड विजेता प्रत्याशी
पार्टी ०१ मनोज कांग्रेस
०२ कांता कांग्रेस
०३ प्रियंका भाजपा
०४ शांतिलाल भाजपा
०५ सीतादान कांग्रेस
०६ आवडदान भाजपा
०७ चम्पालाल कांग्रेस
०८ रमेश कुमार निर्दलीय
०९ ओमप्रकाश कांग्रेस
१० हंसाराम कांग्रेस
११ गोपालाराम निर्दलीय
१२ सहस्त्र किरण कांग्रेस
१३ मीना देवी कांग्रेस
१४ पवन कुमार भाजपा
१५ मनोज सिंह भाजपा
१६ जगदीश कांग्रेस
१७ गजानंद कांग्रेस
१८ तनूजा निर्दलीय
१९ ललिता देवी भाजपा
२० चण्डीदान कांग्रेस
२१ राधादेवी भाजपा
२२ मीना बानो भाजपा
२३ नथमल भाजपा
२४ भंवरी भाजपा
२५ सीमा कांग्रेस
श्रीडूंगरगढ नगर पालिका में निर्वाचित प्रत्याशी
वार्ड विजेता प्रत्याशी
पार्टी ०१ तींजादेवी भाजपा
०२ रामेसर भाजपा
०३ जगदीश भाजपा
०४ प्रकाशचंद भाजपा
०५ अंजू पार्थ कांग्रेस
०६ प्रीति शर्मा भाजपा
०७ मघराज भाजपा
०८ सोहनाला निर्दलीय
०९ झंकार देवी कांग्रेस
१० दिलशाद कांग्रेस
११ हीरालाल कांग्रेस
१२ रमजाना कांग्रेस
१३ ललित सारस्वत कांग्रेस
१४ सत्यनारायण भाजपा
१५ विक्रम शेखावत भाजपा
१६ पार्वती माली कांग्रेस
१७ विनोद गिरी भाजपा
१८ पुष्पादेवी कांग्रेस
१९ कमला कांग्रेस
२० युसूफ चूनगर कांग्रेस
२१ अभिषेक कांगे्रस
२२ दाऊद अली कांग्रेस
२३ परसाराम भाजपा
२४ राधा स्वामी भाजपा
२५ सलीम कांग्रेस
२६ सुजाता भाजपा
२७ मानमल शर्मा भाजपा
२८ जगदीश प्रसाद भाजपा
२९ लक्ष्मी कांग्रेस
३० सुमन देवी भाजपा
३१ श्याम सुंदर कांग्रेस
३२ पूजा भाजपा
३३ भरत सुथार भाजपा
३४ पवन उपाध्याय भाजपा
३५ रजत आसोपा भाजपा
३६ बंशीधर भाजपा
३७ डॉली निर्दलीय
३८ लोकेश माली भाजपा
३९ अरूण पारीक भाजपा
४० लक्ष्मीदेवी भाजपा
COMMENTS