featuredबीकानेरराजस्थान

Bikaner News : मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी ने बीकानेर की दोनों सीटो से जताई दावेदारी

Bikaner News :

बीकानेर। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीकानेर पूर्व और पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना दावा किया। शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस और बीकानेर पूर्व के बी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा को अपना आवेदन पत्र सौंपा।
इस दौरान क्लब के जिला अध्यक्ष अशोक आचार्य, मनोज सेवग, मुकेश रामावत, पुखराज स्वामी, राहुल व्यास, सरजीत सिंह, नंद लाल व्यास, गौरव व्यास मौजूद रहे।

What's your reaction?