बीकानेरदेशराजस्थान

Election 2023 : पाँच राज्यों में इस दिन होंगे विधानसभा चुनाव

Election 2023 :

चुनाव आयोग आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर रहा है। इसके बावजूद कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं।

सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर से वोटर सूची जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, किसी भी व्यक्ति को वोटर सूची के संबंध में कोई भी परिवर्तन करवाने का अवसर होगा, जिसे वे बीएलओ के माध्यम से या वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे। इन पांच राज्यों में, 1.77 लाख पोलिंग बूथ्स स्थापित किए जाएंगे। पोलिंग बूथ एक दूसरे से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर होगा।

राजस्थान में 23 नवंबर को होगी मतगणना एक चरण में होगा मतदान 

मिजोरम- 7 नवंबर
मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 और 17 नवंबर
राजस्थान – 23 नवंबर
तेलंगाना- 30 नवंबर

सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे.

चुनाव आयोग की बड़ी बातें, 8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी

  • पांचों राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
  • 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लिकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।
  • 17734 मॉडल बूथ, 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे। 8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
  • 1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे।
  • छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर पर चांदमेता और जगदलपुर बस्तर में बसे तुलसी डोंगरी हिल एरिया में पहली बार पोलिंग बूथ बनाया गया है। पहले ग्रामीणों को वोट करने के लिए 8 किमी चलकर बूथ तक जाना पड़ता था।
  • राजस्थान में माझोली बाड़मेर में बूथ 5 किमी दूर था। 49 वोटर्स के लिए नया बूथ 2023 के चुनाव के लिए बनाया गया है।
  • सी विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। लोग ऐप के जरिए शिकायत कर सकेंगे।

What's your reaction?