Bikaner | रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन व सेंट्रल इंडिया रिजनल काउंसिल ऑफ़ इंडिया की बीकानेर शाखा के सयुंक्त तत्वाधान में 1 जुलाई 2019 को रक्तदान शिविर का बीकानेर में शिव वैली, गंगाशहर रोड स्तिथ आई.सी.ए.आई भवन सफलतापूर्वक सम्पन हुआ| सी.ऐ. अशोक कुमार मुंधडा ने कहा की रक्दान से बड़ा कोई दान नहीं है| रक्तदान को श्रेष्ठ सेवा का दर्ज़ा दिया गया है| हमारा रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है| रोटरी मिडटाउन अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा ने बताया की इस शिविर में 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया||









क्लब सचिव रोटे. ऋषि आचार्य ने बताया की यह शिविर डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में प्रान्तपाल रोटे. हरीश जी गौड़ के आहवान पर एक साथ विभिन्न शहरो में 75 से अधिक क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है|
कार्यक्रम में सहायक प्रान्तपाल महेंद्र गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष रोटे. गुलाब सोनी, पूर्व सचिव रघुवीर झवंर, उपाध्यक्ष रोटे. आशीष चुरा, रोटे. अक्षय व्यास, रोटे. श्रीलाल चांडक, रोटे. सी.ऐ. अजय कुमार पुरोहित, रोटे. घनश्याम रामावत, रोटे. लोकेश ओझा, रोटे. सी.एस. गिरिराज जोशी, रोटे. आलोक थिरानी, रोटरी क्लब बीकानेर आद्या सचिव रोटे. माया चांडक उपस्तिथ थे|






