देश

फ्लिपकार्ट की नेशनल शॉपिंग डेज और अमेजन की फ्रीडम सेल, ग्राहकों का किसमें ज्यादा फायदा

देश(National) की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट(flipkart) और अमेजन(amazon) पर स्वतंत्रता दिवस की सेल शुरू होने वाली है। फिल्पकार्ट ने इस सेल को ‘नेशनल शॉपिंग डेज’ का नाम दिया है, जो 8 से 10 अगस्त तक चलेगी। दूसरी तरफ, अमेजन पर ‘फ्रीडम सेल’ होगी, जो 8 से 11 अगस्त तक चलेगी। इन दोनों सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही, होम अप्लायंस और मोबाइल एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में ग्राहक को किस सेल में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा? दोनों सेल में क्या ऑफर्स मिलेंगे? आप भी जानिए।



किन ग्राहकों को ज्यादा फायदा

  1. हर बार की तरह जिन ग्राहकों के पास अमेजन प्राइम मेंबरशिप है, उन्हें सेल से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ये सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी।
  2. कोटक, आईसीआईसीआई, एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर मिनिमम 8 हजार रुपए और एचडीएफसी, एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड पर मिनिमम 5 हजार रुपए की शॉपिंग को EMI में बदल सकते हैं।
  3. बजाज फिनसर्व के कार्ड पर भी ग्राहकों को नो कोस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। ये कार्ड 12 करोड़ से भी ज्यादा प्रोडक्ट पर काम करेगा।
  4. फ्रीडम ले के दौरान कोई ग्राहक रिचार्ज, बिल पेमेंट, फूड ऑर्डर करता है, तब उसे अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।




फ्लिपकार्ट

  1. नेशनल शॉपिंग डेज सेल का फायदा प्लस मेंबर्स को सबसे पहले मिलेगा। उनके लिए सेल 7 अगस्त को रात 8 बजे शुरू हो जाएगी।
  2. जिन ग्राहकों के पास सुपर कॉइन हैं वे शॉपिंग में इन्हें खर्च कर पाएंगे। ऐसे ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की तरह से एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
  3. आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।



किस आइटम पर कितना डिस्काउंट

आइटमअमेजनफ्लिपकार्ट
मोबाइल40% तक40% तक
इलेक्ट्रॉनिक50% तक80% तक
फोन एक्सेसरीज60% तक80% तक
होम अप्लायंस60% तक75% तक
किचन अप्लायंस75% तक70% तक
फैशन70% तक80% तक



आप यहाँ देख सकते है डिस्काउंट प्रोडक्ट

Deal Wale Baba




कुछ प्रोडक्ट की लिस्ट नीचे देख सकते है आप