जयपुरजोधपुरराजस्थान

जयपुर सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा , 6 की मृत्यु 1 घायल

जोधपुर-जयपुर हाइवे पर रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक अजमेर जिले के ब्यावर निवासी है। ब्यावर की तरफ जा रही बोलेरो ने डांगियावास के समीप ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई। तीन युवकों का घटना स्थल पर ही दम टूट गया। हादसा इतना भयंकर था कि दो युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। जबकि दो की देर रात अस्पताल ले जाते समय और एक अन्य युवक की आज तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई।

डांगियावास पुलिस के अनुसार डांगियावास हाईवे पर 17 मील के समीप रविवार देर रात 11:45 बजे ट्रेलर व बोलेरो में सामने की भिड़ंत हुई। जयपुर रोड पर एक शैक्षणिक संस्थान के पास ब्यावर जा रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। यहां सड़क निर्माण चल रहा है। इसके चलते एक तरफ यातायात चल रहा था। जिसके चलते रात को बोलेरो तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रेलर से जा भिड़ी। दोनों वाहन तेज रफ्तार के साथ एक-दूसरे से टकराए। बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार सात युवक अंदर ही फंस गए। वहीं टक्कर लगते ही ट्रेलर का चालक वहां से भाग निकला।

टक्कर होते ही वहां से निकल रहे अन्य वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने रहात कार्य शुरू किया। बोलेरो में सवार सभी सात युवक इसमें बुरी तरह से फंस गए। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के लोन्दरी मालगांव निवासी 7 जने बोलेरो में सवार थे इनमे सुमेर सिंह (21) रावतराम (20), मनोहर (21), जितेंद्र उर्फ चीकू (21), राजेश (22) व सिकन्दर सिंह सवार की मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह (23) का उपचार चल रहा है।