बीकानेर

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा महिला प्रसूति अस्पताल, पीबीएम का औचक निरीक्षण

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा महिला प्रसूति अस्पताल, पीबीएम का औचक निरीक्षण

Judicial Magistrate's Wonderful Inspection of Women's Obstetricians, PBM
Judicial Magistrate’s Wonderful Inspection of Women’s Obstetricians, PBM Hospital Bikaner

Bikaner | माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका में पारित आदेश की पालना में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार पवन कुमार अग्रवाल, अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश नायक द्वारा महिला प्रसूति अस्पताल तथा नवजात शिशुगृह पीबीएम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बाथरूम, विधुत सप्लाई, जनरेटर, एसी, कुलर इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गयी। वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में न्यायाधिकारियों ने महिला प्रसूति चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक पीबीएम(PBM Hospital Bikaner) द्वारा महिला नर्सिग कर्मियों की लेबर रूप में व्यवस्था, एएनएम हेतु क्वार्टस की व्यवस्था, मेडिकल और पेरा मेडिकल स्टाफ आदि की व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डॅा एच.एस कुमार, प्रिसीपल मेडिकल कॅालेज, डॅा पी.क.े बेरवाल, अधीक्षक पीबीएम, डॅा सुदेश अग्रवाल, जनाना विभागाध्यक्ष, डॅा जी. एस सैंगर विभागाध्यक्ष शिशु अस्पताल व डॅा. संतोष खजोटिया व डॅा. स्वाति फलोदिया, आचार्य शिशु अस्पताल, व ताहीर अजीम शेख, वरिष्ठ सहायक व न्यायालय के स्टेनों जितेन्द्र सिह शेखावत व अहमद अली मौजूद रहें।

Judicial Magistrate's Wonderful Inspection of Women's Obstetricians, PBM
Judicial Magistrate’s Wonderful Inspection of Women’s Obstetricians, PBM Hospital Bikaner