जोधपुरबीकानेरराजस्थान

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में बीकानेर सहित इन जिलों में जारी किया अलर्ट

 जयपुर । राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में बीते एक सप्ताह में तेज हवा और आंधी के कारण गर्मी से प्रदेशवासियों को अब राहत मिलने लगी है। प्रदेश में बीते दिनों से प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लिहाजा बारिश से अब तापमान में हल्की ठंडक घोल दी है। सभी जगहों पर पारा अधिकतम डिग्री लुढ़क गया है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिन में इसी तरह बारिश की संभावना है। यानी अभी लगातार प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 
वहीं मानसून से पहले प्री- मानसून लोगों को राहत देता रहेगा। हालांकि 25 जून तक मानसून के राजस्थान में दस्तक देने की संभावनाएं है। वहीं आगामी 24 घंटे में गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है । बाड़मेर,बीकानेर,जैसलमेर,जोधपुर,जालोर,नागौर,भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़,पाली,राजसमंद,अलवर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है