बीकानेर (Bikaner News) | आज नत्थूसर गेट के पास स्तिथ सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रखी गई थी, बैठक की अध्यक्षता महानगर मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने की । छात्रसंघ चुनाव के लिए रखी गयीं इस बैठक में शहर की बेसिक पी जी कॉलेज से ए बी वी पी का पैनल तय किया गया । बेसिक पी जी कॉलेज से ए बी वी पी से अध्यक्ष के लिए अनिरुद्ध हर्ष, उपाध्यक्ष के लिए गोपाल भादाणी, महासचिव के लिए सतीश सोलंकी एवं सयुंक्त सचिव के लिए महिमा पंवार के नामों पर सयुंक्त सहमति से नाम तय किये गए । 200 से ज्यादा छात्रों की बैठक में ए बी वी पी के इकाई अध्यक्ष विजय गोपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।







