अजमेर. 12th Arts Result 2020 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्टस का रिजल्ट आज दोपहर 3.15 बजे जारी करेगा. 12वीं कक्षा के लिए साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है. रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ डीपी जारोली जारी करेंगे. रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतज़ार खत्म हो जाएगा. इस साल 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में करीब 6 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था.
दसवीं का रिजल्ट भी जल्द होगा घोषित
12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं का रिजल्ट अगस्त के पहले हफ्ते या जुलाई के अंत तक आ सकता है. पिछले साल दसवीं कक्षा में करीब 11 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के लिए पिछले साल करीब 4 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और कुल पास प्रतिशत 88 फीसदी था.






