Ras Transfer List :
राजस्थान सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल किया है. कार्मिक विभाग ने देर रात 23 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. तबादला सूची में 7 SDO, 5 सहायक कलेक्टर और 1 ADM को बदल दिया गया है. इसके साथ ही कई अधिकारियों को फील्ड में अन्य क्षेत्रों में किया गया है. इस तबादले में जनप्रतिनिधियों की राय को भी महत्वपूर्ण माना गया है.
तबादला सूची में प्रशासन और अन्य स्तरों के 17 रिक्त पदों को भी भर दिया गया है, जिनमें 7 SDO, 5 सहायक कलेक्टर और 1 ADM भी शामिल हैं. नए जिले अनूपगढ़ में ADM का पद भर दिया गया है. इसके अलावा, सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में RTO का तबादला भी किया गया है. इसके साथ ही आयुक्त नगर परिषद गंगानगर के पद पर भी नये अधिकारी का पदभरा गया है।
Railway Vacancy 2023 : जयपुर रेलवे में निकली वैकेंसी
इस तबादले सूची में बीकानेर से दो अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें पंजयीन एवं मुद्रांक बीकानेर वृत उप महानिरीक्षक रामरतन सौंकरिया और लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग बीकानेर के सहायक निदेशक सविना विश्नोई श्रीगंगानगर नगर परिषद के आयुक्त पद पर तबादला हुआ है .

Rajasthan : सड़क हादसा में 12 लोगों की मौत








