रत्नेश्वर महादेव मन्दिर

नत्थूसर गेट के बाहर बड़ा गणेश जी मन्दिर के पास स्थित राजरंगो की बगीची में स्थित रत्नेश्वर महादेव मन्दिर का निर्माण लगभग 128 वर्ष पूर्व राजा रतन सिंह द्वारा करवाया गया था। मन्दिर में खाकी बाबा की समाधिस्थल भी उपस्थित है। मान्यता है कि राजा रतन सिंह को खाकी बाबा के आशीर्वाद से पुत्र प्राप्ति हुई थी। इस खुशी में इस मन्दिर का निर्माण करवाया गया। मन्दिर अभी रंगा धरणीधर ट्रस्ट के अधीन है। मन्दिर परिसर में खेल मैदान संजय फाउण्डेशन भी निर्मित है। हर वर्ष कृष्णानन्द जी की पुण्यतिथि पर संत समागम व भण्डारे का आयोजन होता है।