चूरूबीकानेरराजस्थानश्रीगंगानगर

राजस्थान के सात जिलों में आज तेज हवाओं के साथ होगी बारिश ,अलर्ट जारी

राजस्थान में शेखावाटी इलाके सहित प्रदेश के सात जिलों में रविवार को तेज हवाओं व गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में रविवार को मेघगर्जन,वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं संग हल्की बरसात होने की संभावना है।

चार- पांच दिन लू जैसे हालात 

इधर, स्काईमेट वेदर रिपोट के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में आगामी चार- पांच दिन लू जैसे हालात रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, अलवर, चुरू, पिलानी, सवाई माधोपुर, बूंदी और कोटा जैसे स्थानों पर अगले 4-5 दिनों तक लू जैसे हालात बने रहेंगे। अगले 2-3 दिनों में इन भागों में छिटपुट गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर जैसे चरम पश्चिमी भाग कुछ हद तक इस प्रकोप से बच सकते हैं।