नई दिल्ली: संकटग्रस्त देश यूक्रेन अब दुनिया भर में मदद मांग रहा है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब भारत से मदद मांगी. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. जेलेंस्की ने पीएम मोदी से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का समर्थन करने की अपील की है. जेलेंस्की ने ट्वीट करके बताया कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से बात की. हमारी जमीन पर करीब एक लाख से अधिक आक्रमणकारी पहुंच चुके हैं. वे लगातार आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं. हमने अपनी बातचीत के दौरान पीएम मोदी से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की PM मोदी से बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और अपने देश पर रूस के आक्रमण की जानकारी दी।







