बीकानेर

कुलपति प्रो. शर्मा एवं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने किया पौधारोपण

बीकानेर, 29 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा एवं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना, वर्षा जल का संग्रहण एवं संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करना आज की सर्वोच्च आवश्यकता है। इसे जन आंदोलन बनाते हुए इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इसे लेकर कृत संकल्पित है। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष सवा लाख पौधे तैयार किए गए हैं। आमजन को यह पौधे उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 15 सितम्बर तक जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिक से अधिक वर्षा जल संरक्षण, परम्परागत जल स्त्रातों के संरक्षण, जल के पुर्नउपयोग, जलग्रहण क्षेत्र विकास तथा वनारोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का बीड़ा भी उठाना होगा।
भू-सदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय के निदेशक प्रो. सुभाष चंद्र ने बताया कि इस अवसर पर गुलमोहर, करंज और वोगनवेल के 125 पौधे लगाए गए हैं।  विश्वविद्यालय के आइसीआइसीआई बैंक शाखा प्रबंधक रमेश कुमार गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा बताया कि इन पौधों की देखभाल बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा की जाएगी।इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, डाॅ. आई. पी. सिंह, डाॅ. आर. एस. यादव, डाॅ. विमला डुकवाल, डाॅ. रामधन जाट, डाॅ. एस. एल. गोदारा, बागवानी सलाहकार डाॅ. इंद्रमोहन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भागीरथ विश्नोई, अनिरूद्ध रामावत आदि मौजूद थे।

website default image 1