प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश में दिल्ली कैपिटल्स का इंतजार शनिवार को और बढ़ गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई में खेले मुकाबले में दिल्ली को बड़ी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को खेलने नहीं उतरे और कायर पोलार्ड ने कप्तानी की. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके जिसके कारण पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 110 रन ही बना पाई. मुबई ने यह लक्ष्य केवल एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.
बिखर गई दिल्ली की पूरी बल्लेबाजी
11 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को इशान किशन और क्विटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शानदार लय में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पारी की तीसरी गेंद पर खाता खेले बगैर पवेलियन लौट गये. ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने प्वाइंट पर उनका शानदार कैच लपका. अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में वापस आये पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ दो चौके जरूर लगाये लेकिन इस गेंदबाज ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके उनकी 10 रन की पारी को खत्म किया. पंत को 10वें ओवर में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कूल्टर-नाइल की गेंद पर कैच छोड़कर जीवन दान दिया. पोलार्ड ने 11वें ओवर में स्पिनर राहुल चाहर को गेंद थमाई जिनकी गेंद अय्यर के बल्ले के करीब से निकली और विकेटकीपर डिकॉक ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हें स्टंप किया. उन्होंने 29 गेंद में 25 रन बनाये.
बुमराह-बोल्ट के आगे बेबस दिखी दिल्ली
इसके बाद क्रीज पर आये मार्कस स्टोइनिस भी कुछ खास नहीं कर सके और दो रन बनाकर बुमराह की गेंद को डिकॉक की हाथों में खेल गये. बुमराह ने इसी ओवर में पंत को भी चलता किया. मौजूदा आईपीएल में यह छठी बार है जब बुमराह ने एक ही ओवर में दो शिकार किये. बुमराह ने इसके बाद हर्षल पटेल को भी एलबीडबल्यू किया जबकि नाथन कूल्टर-नाइल ने 16वें ओवर में शिमरोन हेटमायर (11) का विकेट लिया.






