featuredबीकानेरराजस्थान

बीकानेर में ‘Sokudo Electric’ का पहला ऑटोमोबाइल शोरूम शुरू

बीकानेर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब बीकानेरवासियों के लिए एक नया और आधुनिक विकल्प उपलब्ध हो गया है। ‘Sokudo Electric’ का बीकानेर का पहला ऑटोमोबाइल शोरूम सोमवार, 11 मई 2026 को भव्य समारोह के साथ शुरू किया गया। यह शोरूम कोर्ट के पास, गवर्नमेंट प्रेस रोड पर स्थित है।

शोरूम का उद्घाटन स्वामी विमर्शानन्दजी महाराज और पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने फीता काटकर किया, जबकि संतोषानन्द महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप दिया।

बीकानेर संभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस शोरूम में ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ के आधुनिक ई-स्कूटर्स सहित विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कार्यक्रम के दौरान रविंद्र सिंह राठौड़ ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर चलाना अस्पताल के प्रतिनिधि प्रतीक चलाना, बीकानेर वेलनेस सेंटर से अनिल जुनेजा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।