बीकानेरराजस्थानश्रीगंगानगर

खेत में गुब्बारे के साथ मिला संदिग्ध यंत्र, मचा हड़कंप

श्रीगंगानगर। क्षेत्र के गांव सात जेकेएम के एक खेत में गुब्बारे के साथ एक संदिग्ध यंत्र मिलने से हडक़ंप मच गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह गुब्बारे के साथ लगा यंत्र गांव सात जेकेएम के रामेश्वर लाल के खेत में मिला। ग्रामीणों को गुब्बारे के साथ बंधा संदिग्ध यंत्र दिखाई देने पर उन्होंने खेत मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैतसर पुलिस मौके पर पहुंची व यंत्र व गुब्बारे को कब्जे में लिया। वहीं आर्मी व इंटेलिजेंस को भी सूचना दी गई।