बीकानेर

बिनानी गर्ल्स कॉलेज में प्रवेशोत्सव के साथ नियमित कक्षाओं का आगाज – Binani Girls College

प्रवेशोत्सव के साथ नियमित कक्षाओं का आगाज

Bikaner |(Binani Girls College) काॅलेज शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार जारी शिक्षा नीति के अनुसार बिनानी कन्या महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेशोत्सव में महाविद्यालय की सीनियर्स छात्राओं ने जूनियर्स छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। महाविद्यालय में सभी संकायों की नियमित कक्षाऐं प्रारम्भ की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. चित्रा पंचारिया ने छात्राओं को इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा के पश्चात महाविद्यालयी शिक्षा में यह आपका पहला कदम है। आपको अब और सजग, जिम्मेवार तथा अनुसंधात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आप महाविद्यालय को अपना परिवार समझें तथा यहाँ खूब मन लगाकर अध्ययन करें, नियमित कक्षाओं में उपस्थिति देवें तथा पुस्तकालय का भी लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि यह आपके कैरियर का ठोस धरातल स्थल है तथा इसे और ठोस बनाना हमारा और आपका दोनों का कर्तव्य है। इस अवसर पर कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष श्री रामकुमार व्यास ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपनी छुपी हुई प्रतिभा को खोज उसे सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकते है। श्री व्यास ने छात्राओं को आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा को सही दिशा में अग्रसर कर समाज में उपयोग होने वाले कार्यों के लिए कार्य करें तभी उनके जीवन की सार्थकता है भगवान द्वारा जो कार्य प्रत्यक्ष नहीं किये जाते उन कार्यों के लिए मनुष्य जीवन एक उपकरण के रूप में उसके द्वारा बनाया गया है।  इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं ने अपना परिचय दिया तथा नवागुन्तक छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर का भी भ्रमण किया।