श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर
Bikaner (Shri Jain Girls College) |श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में शिक्षण कार्य विधिवत रूप से शुरू हुआ । प्राचार्या डाॅ. सन्ध्या सक्सेना ने छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के व्याख्यातागण ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना पे्रषित की। सीनियर छात्राओं ने नव-प्रवेशित छात्राओं के साथ अभिनंदन परिचय कार्यक्रम रखा। जिसमें सिनियर छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत के साथ हर समय सद्भाव पूर्ण सहयोग की भावना अभिव्यक्त की।






