बीकानेर

कामिनी भोजक बनी निर्विरोध अध्यक्ष, आध्यात्मिक उपासना मंदिर संस्थान के चुनाव सम्पन – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi,Bikaner,Bikaner Hulchul

Kamini Bhogak

Kamini Bhojak

बीकानेर2 जुलाई– आध्यात्मिक उपासना मंदिर संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंद्रकला द्वारा सम्पन हुए| चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सभी के सहमति से निर्विरोध सम्पन हुई जिसमें आगामी 3 साल की प्रबंध कार्यकारणी के अध्यक्ष पद पर श्रीमती कामिनी भोजक निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई इसके अलावा महामंत्री श्री गिरीशचंद्र शर्मा, और कोषाध्यक्ष पद श्री सत्यदेव शर्मा निर्वाचित हुए प्रबंध कार्यकारिणी में श्री आर.के.शर्मा उपाध्यक्ष, श्री चाँद रतन शर्मा साहित्य मंत्री, श्री देवचंद प्रचार प्रसार मंत्री चुने गए| श्री रविप्रकाश शर्मा,श्री मांगीलाल श्री देवरतन, श्री हुकुमचंद शर्मा और श्रीमती कविता शर्मा प्रबन्ध कार्यकारिणी में तीन साल के लिए सदस्य चुने गए सम्पूर्ण कार्यकारणी को पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई गई कामिनी भोजक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, समाजसेवी दुर्गादत्त भोजक  व्यापारी नरेश गुरेजा, नरेश गोयल,प्रोमिला गौतम, राजेश शर्मा, निशा वत्सस, रेखा देवड़ा, राकेश वर्मा, और आध्यत्मिक परिवार ने प्रसनता व्यक्त करते हुए उनके और कार्यकारणी के सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की |