पीटीईटी-2019 में महाविद्यालय चयन की तिथियों में परिवर्तन
बीकानेर 5 जुलाई। चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड परीक्षा में काऊंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रगति पर है। दिनांक एक जुलाई से पीटीईटी दो वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। पीटीईटी-2019 समन्वयक ने बताया कि दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड अभ्यर्थियों के आॅनलाईन काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने की अन्तिम तिथी बढाकर दिनांक ग्यारह जुलाई की जाती है। इसी प्रकार दोनों दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड पाठयक्रमों में महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया तिथी छह जुलाई के स्थान पर तेरह जुलाई कर दी गयी है तदनुसार अन्य तिथियों में भी आशिंक परिवर्तन किया जाएगा जिसकी सूचना पीटीईटी-2019 की अधिकृत वेबसाईट पर प्राप्त की जा सकती है। बी.ए., बी.एससी. व बी.काॅम. के जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा जारी नही किया गया है वे भी काऊंसलिंग में भाग ले सकते है। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों का रजिस्ट्रेशन जारी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों से आग्रह किया गया है कि वे यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकी अभ्यर्थियों हेतु महाविद्यालयों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।






