राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने उदयपुर में भाजपा नेताओं को चैलेंज दे दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा, वे बताएं कि प्रभु श्रीराम भगवान शंकर की आराधना करते हुए कौन सा मंत्र पढ़ते थे? कल्ला ने कहा, इस विषय को नहीं जाने वाले अपने आपको धर्म का बहुत बड़ा ठेकेदार मानते हैं, मैं उन्हें चैलेंज करता हूं मेरे सवाल का जवाब दें।







