भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या ने पहले शानदार गेंदबाजी की. इसके बाद बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके एशिया कप में (Asia Cup 2022) भारत को पहली जीत दिलाई. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. इसी के साथ उसने इसी मैदान पर 10 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में मिली 10 विकेट से हार का बदला भी ले लिया है.







