World Cup 2023 : वनडे विश्व कप के 48 मैच अक्टूबर से नवंबर तक 46 दिनों में भारत में खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के साथ शुरू होगा।
मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को इसी पिच पर होगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होगा.
टूर्नामेंट का सबसे मशहूर मैच भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा. हालाँकि, भारत में विश्व कप की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से होगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा.







