Rajasthan News : दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसा हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके में हुआ।
थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि रावतसर से आगे नोहर रोड पर 2 कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने के बाद हेड कॉन्स्टेबल बजरंग शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चक 4M की तरफ जाने वाली रोड के पास 2 हरियाणा नंबर की कारें क्षतिग्रस्त हालत में मिली। एक गाड़ी सड़क के एक किनारे पर पलटी हुई थी, जबकि दूसरी सड़क के दूसरे किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।







