Rajasthan News : आईएएस, आईपीएस और आई एफ एस की तबादला सूची में नए-नए जिलों और संभागों में प्रशासनिक तंत्र को शुरू करके मजबूती देने के लिए अधिकारी इधर-उधर किए गए. इसके तहत जहां जोधपुर और जयपुर ग्रामीण में विशेष फोकस करते हुए कलेक्टर और ओएसडी दोनों लगाए गए हैं तो वहीं कुल नए बने जिलों में से 14 जिलों में उन्हीं अधिकारियों को कलेक्टर या एसपी लगाया गया है जिन्हें पहले वहां ओएसडी या ओएसडी पुलिस बनाया गया था. इसी तरह नए बने संभागों में भी संभागीय आयुक्त और आईजी लगाए गए हैं.
नए बने संभागों में सीकर में जहां संभाग के ओएसडी बनाए गए मोहन लाल यादव को ही संभागीय आयुक्त पद का जिम्मा सौंपा है तो वही बांसवाड़ा और पाली के नए बने संभागों में तबादला करके आईएएस अधिकारी लगाए गए.
बांसवाड़ा में नीरज के पवन तो पाली में वंदना सिंघवी को दिया संभागीय आयुक्त पद का जिम्मा
14 नए जिले जहां पूर्व में जिन्हें बनाया गया था OSD उन्हें ही बना दिया गया कलेक्टर
दूदू, ब्यावर, शाहपुरा,सलूंबर, फलोदी खैरथल,डीग, डीडवाना-कुचामन,गंगापुर सिटी सांचौर,कोटपूतली-बहरोड, अनूपगढ़, केकड़ी बालोतरा .
जबकि श्रुति भारद्वाज का SIPF से तबादला करके नीमकाथाना में बनाया कलेक्टर
जयपुर और जोधपुर ग्रामीण में विशेष फोकस करते हुए विशेष अधिकारी के साथ-साथ लगाए गए हैं कलेक्टर
विश्राम मीणा को जयपुर ग्रामीण में और हरजी लाल अटल को जोधपुर ग्रामीण में बनाया OSD
तो जयपुर जिले के कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर ग्रामीण के कलेक्टर पद का भी अतिरिक्त जिम्मा
इसी तरह जोधपुर जिले के कलेक्टर हिमांशु गुप्ता को जोधपुर ग्रामीण के पद का भी दिया अतिरिक्त जिम्मा
यानि एक नियमित कलेक्टर के सुपरविजन में OSD जयपुर और जोधपुर ग्रामीण में प्रशासनिक निर्णय ले सकेंगे.
दोनों जिलों के ग्रामीण इलाके में कानून व्यवस्था प्रशासनिक मजबूती के लिए किया नवाचार
नए संभाग पाली, बांसवाड़ा और सीकर में जिन्हें बनाया था OSD पुलिस उन्हें ही इन तीनों संभागों में बना दिया आईजी
राघवेंद्र सुहासा को पाली, एस परिमला को बांसवाड़ा और सत्येंद्र सिंह को सीकर आईजी पद की जिम्मेदारी
14 IPS हैं ऐसे जिन्हें चौदह नए बने जिलों में OSD पुलिस पद की दी थी जिम्मेदारी और अब उन्हीं नए जिलों में बना दिया SP
तो नए जिले सांचौर में एपीओ आईपीएस सागर को दी SP की पोस्टिंग
वहीं सीकर और गंगानगर में बदले गए एसपी
भूपेंद्र साहू को साइबर क्राइम आईजी के जिम्मे से मुक्त करके जेल में बनाया आईजी
उधर दीपक भार्गव को एसीबी में डीआईजी बनाकर
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टोलरेंस पॉलिसी जारी रखने का मैसेज दिया.
पूर्व में शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को सांचौर में बनाया गया था ओएसडी पुलिस और अब उन्हें जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त पद की दी जिम्मेदारी.
आईएएस नीरज के पवन करीब 24 दिन सचिवालय में आयुर्वेद सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त होंगे इस तरह
बीकानेर के बाद 24 दिन का ब्रेक लेकर उनका एक संवाद से दूसरे संभाग में हुआ तबादला.
IAS श्रुति भारद्वाज को आखिरकार मिल ही गई कलेक्ट्री नए जिले नीमका थाना में संभालेंगी ये जिम्मेदारी
नए जिलों में मुख्य वन संरक्षक उपवन संरक्षक के रिक्त पदों को भरा तबादले के जरिए
2 नए संभागों में नए लगाए गए मुख्य वन संरक्षक
बांसवाड़ा में चंदा राम मीणा तो सीकर में रामकरण खेरवा को बनाया मुख्य वन संरक्षक
जबकि पाली में सुनील को बनाया वन संरक्षक लेकिन साथ ही उन्हें दिया पाली में मुख्य वन संरक्षक पद का अतिरिक्त चार्ज भी.
इसी तरह चार नए जिलों में उपवन संरक्षक पद पर लगाए अधिकारी
नीमकाथाना में राजेंद्र कुमार हुड्डा,सलूंबर में मुकेश सैनी,
अनूपगढ़ में सुरेश कुमार आबूसरिया तो जयपुर ग्रामीण में पवार सागर पोपट को लगाया उप वन संरक्षक
एक मुख्य वन संरक्षक, 6 उप वन संरक्षक बदले
संग्राम सिंह कटियार का चिड़ियाघर जयपुर से वन्यजीव उप वन संरक्षक पद पर हुआ तबादला
इसी तरह जोधपुर प्रादेशिक में अजीत उचोई और जयपुर प्रादेशिक में वेंकदोथ केतन कुमार को बनाया उप वन संरक्षक
बीकानेर में बदले मुख्य वन संरक्षक
तो भरतपुर, उदयपुर उत्तर में भी बदलें उप वन संरक्षक.
इस तरह विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार ने नए बने जिलों में प्रशासनिक चौसर बिछा दी है. इस प्रशासनिक सेटअप के जरिए नए बने जिलों के बाद वास्तविक फायदा सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है.







