Job Update :राजस्थान समेत देशभर में 40 हजार 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे।
इन भर्तियों में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 35,500 से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
इनमें इंडियन रेलवे 1100, कर्मचारी चयन आयोग में 1207, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में 204 मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में 85 दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 1841 इंडियन पोस्ट ऑफिस में 30,041, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में 55, इंडियन कोस्ट गार्ड में 80, महाराष्ट्र नगर पालिका प्रशासन में 1782 और 7 से ज्यादा सरकारी बैंकों में 4500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी।
इंडियन रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ ईस्ट रेलवे ने 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट लोको पायलट टेक्नीशियन जूनियर इंजीनियर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इसमें शामिल होने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 21 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने पर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद
टेक्निशियन : 132 पद
जूनियर इंजीनियर : 64 पद
सैलरी
इंडियन रेलवे में निकली वैकेंसी में सलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
एज लिमिट
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 47 साल होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद होगा।
योग्यता
- न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
- ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- Apply online पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- पासपोर्ट साइट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- सबसे लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें..
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत केंद्र सरकार के विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 1207 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 23 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद अक्टूबर में सिलेक्शन प्रोसेस शुरू होगी।
सैलरी
सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44 हजार 900 रुपए से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो ऑनलाइन कंप्यूटर मोड पर आयोजित होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट (डिटेक्शन एवं ट्रांसक्रिप्शन) देना होगा। जिसकी मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।
आयु सीमा
स्टेनोग्राफर बनने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इनमें एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग (PwD) और पूर्व सैनिक (ESM) को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
इस तरह करें अप्लाई
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.nic.in.) पर जा सकते हैं क्योंकि आवेदन का कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- यहां रजिस्टर पर क्लिक www.ssc.nic.in करें।
- सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
- एक बार 100 रुपए फीस का भुगतान करें। फिर सभी आवेदन प्रक्रियाओं को जांच लें कि आपने सही तरीके से आवेदन किया है या नहीं।
- शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत साइंटिस्ट बी और डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई डिपार्टमेंट्स में कुल 204 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ग्रेजुएट उम्मीदवार 31 अगस्त तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 56 हजार 100 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
- साइंटिस्ट ‘B’ (डीआरडीओ): 181 पद
- साइंटिस्ट ‘B’ (डीएसटी): 11 पद
- साइंटिस्ट/ इंजीनियर ‘B’ (एडीए): 6 पद
- साइंटिस्ट ‘B’ (सीएमई): 6 पद
सिलेक्शन प्रोसेस
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट और जगह की जानकारी कॉल लेटर के जरिए दी जाएगी।
एज लिमिट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता
DRDO में निकली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में फर्स्ट क्लास बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उसके पास वैलिड गेट स्कोर भी होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Advertisement No. 145 देखें।
- नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर 31 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने एक लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
सैलरी
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वेकेंसी डिटेल्स
- सुपरवाइजर (ऑपरेशन) -26
- सुपरवाइजर – 9
- मेंटेनर – 12
- सुपरवाइजर (ट्रैक्शन) – 8
- मेंटेनर (ट्रैक्शन) – 9
- सुपरवाइजर (ट्रैक) – 2
- स्टोर – 2
- सहायक मानव संसाधन – 2
- अकाउंट – 2
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार शार्टलिस्ट कर रिटन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटन टेस्ट में जनरल नॉलेज, मैथमैटिक्स, जनरल इंग्लिश और संबंधित ट्रेड विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि पोस्टिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से काम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
योग्यता
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन कर चुके उमीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी क्रिएट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1841 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत टीजीटी, पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर जाकर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
सरकारी स्कूल के लिए निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
- संगीत शिक्षक – 182 पद
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) – 581 पद
- प्रचार सहायक – 01 पद
- फोटोग्राफर – 03 पद
- निगरानी कार्यकर्ता – 13 पद
- प्रयोगशाला सहायक – 32 पद
- वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक – 10 पद
- वैज्ञानिक सहायक – 12 पद
- प्रयोगशाला सहायक – 138
- सहायक – 118 पद
- तकनीशियन – 72 पद
- ऑडियोमेट्रिक सहायक – 13 पद
- तकनीकी सहायक – 08 पद
- सहायक सुरक्षा अधिकारी – 01 पद
- ईवीजीसी (पुरुष/महिला) – 188 पद
- फ़िज़ियोथेरेपिस्ट – 21 पद
- स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) – 47 पद
- सांख्यिकीय सहायक – 244 पद
योग्यता
- संगीत शिक्षक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत विषय के साथ बीए की डिग्री होनी चाहिए।
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी): उम्मीदवार के पास बी.एड (विशेष शिक्षा) के साथ स्नातक या विशेष शिक्षा में दो साल के डिप्लोमा के साथ बी.एड या विशेष शिक्षा में स्नातकोत्तर पेशेवर डिप्लोमा होना चाहिए।
- प्रचार सहायक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में अंग्रेजी या हिंदी के साथ स्नातक की डिग्री के साथ-साथ पत्रकारिता और जनसंचार-विज्ञापन और जनसंपर्क में एक वर्ष का स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।
- फोटोग्राफर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त सरकारी बोर्ड से 10+2 होना चाहिए। फोटोग्राफी-सिनेमैटोग्राफी-वीडियोग्राफी में एक साल का सर्टिफिकेट-डिप्लोमा।
- निगरानी कार्यकर्ता: उम्मीदवार को विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स-मलेरिया इंस्पेक्टर का डिप्लोमा होना चाहिए।
- प्रयोगशाला सहायक: उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान के साथ विज्ञान में डिग्री या रसायन विज्ञान के साथ विज्ञान में इंटरमीडिएट होना चाहिए।
- वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक: उम्मीदवार के पास जूलॉजी या बॉटनी या एंथ्रोपोलॉजी या ह्यूमन बायोलॉजी या बायोकैमिस्ट्री या माइक्रोबायोलॉजी या जेनेटिक्स या बायोटेक्नोलॉजी या मॉलिक्यूलर बायोलॉजी या फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, साथ ही बीएससी स्तर पर एक विषय के रूप में जूलॉजी या बॉटनी या फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- वैज्ञानिक सहायक: उम्मीदवार के पास जूलॉजी या बॉटनी या एंथ्रोपोलॉजी या ह्यूमन बायोलॉजी या बायोकैमिस्ट्री या माइक्रोबायोलॉजी या जेनेटिक्स या बायोटेक्नोलॉजी या मॉलिक्यूलर बायोलॉजी या फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, साथ ही बीएससी स्तर पर जूलॉजी या बॉटनी एक विषय के रूप में होनी चाहिए।
- प्रयोगशाला सहायक: उम्मीदवार के पास विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- सहायक: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से विज्ञान के साथ मैट्रिकुलेशन-हायर सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी (10 प्लस 2) होना चाहिए।
- तकनीशियन: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान-बोर्ड से विज्ञान के साथ मैट्रिकुलेशन-हायर सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी (10 प्लस 2) होना चाहिए।
- ऑडियोमेट्रिक सहायक: उम्मीदवार के पास विज्ञान या इसके समकक्ष के साथ उच्चतर माध्यमिक होना चाहिए। ऑडियोलॉजी में सर्टिफिकेट-डिप्लोमा।
- तकनीकी सहायक: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से विज्ञान के साथ मैट्रिकुलेशन-हायर सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी (10 प्लस 2) होना चाहिए।
- सहायक सुरक्षा अधिकारी: उम्मीदवार को मैट्रिक या इसके समकक्ष होना चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों के पास 05 वर्ष की सक्रिय रक्षा सेवा है।
- शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन परामर्शदाता (पुरुष-महिला): उम्मीदवार के पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ मार्गदर्शन और परामर्श में डिप्लोमा होना चाहिए।
- फ़िज़ियोथेरेपिस्ट: उम्मीदवार के पास विज्ञान के साथ एफ.एससी/प्री-मेडिकल/हायर सेकेंडरी और फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा होना चाहिए।
- स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी): उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा।
- सांख्यिकीय सहायक: उम्मीदवार के पास सांख्यिकी/संचालन अनुसंधान/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार शार्टलिस्ट कर रिटन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि पोस्टिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज DSSSB भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर इसके बाद DSSSB भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भुगतान करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
इंडियन रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
रेलवे में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 32,000 से 37,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
एज लिमिट
उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 28 अगस्त को 18 वर्ष से कम 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
रेलवे में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आइटी कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले अभ्यर्थी को नॉर्थेर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर Recruitment बटन पर क्लिक करना होगा।
- एक नई पेज खुलेगा जहा पर Northern Railway Sr Technical Associate Bharti 2023 लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। यहाँ मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई दस्तावेज को अपलोड करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी फोटो व सिग्नेचर कर के अपलोड करने हैं।
- आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना है।
- आखरी में नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर के Successful होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रिंट आउट रखले।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
इंडिया पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 30 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए दसवीं पास उम्मीदवार इंडियन पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। वहीं इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक आवेदन फॉर्म को उम्मीदवार एडिट कर पाएंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
इंडियन पोस्ट ऑफिस में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और अन्य अन्य डाक सर्किल में स्थित पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 30,041 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अपने सर्किल से सम्बन्धित ऑफिशियल भाषा एक विषय के रुप में पढ़ें होना चाहिए।
एज लिमिट
उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 23 अगस्त को 18 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन दसवीं के अंको की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।
ऐसे करें अप्लाई
- अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- अब उम्मीदवार जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ISRO ने टेक्नीशियन बी और ड्राफ्ट्समैन बी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें आवेदान करने के लिए दसवीं पास उम्मीदवार इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी
ISRO में निकली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 21 हजार 700 रुपए से लेकर 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी के साथ भत्ते दिए जाएंगे।
सिलेक्शन प्रोसेस
ISRO में निकली भर्ती में रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट के साथ मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।
योग्यता
ISRO में निकली भर्ती में आवेदन करने के लिए दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आयु सीमा
इसरो में निकली भर्ती में शामिल होने के लिए 18 से 35 साल की उम्र के के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ऐसे करें अप्लाई
- इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- अब आपको ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों को साइन अप करके एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
- आखिर में एप्लिकेशन फीस की पेमेंट कर दें।
- एप्लिकेशन फॉर्म को सब्मिट करें और इसका प्रिंट निकालकर रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने राजस्थान समेत देशभर के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 3049 और स्पेशलिस्ट ऑफीसर के 1402 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी
IBPS में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 36,400 से 64,600 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
IBPS में निकली भर्ती के लिए 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
IBPS में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेशन की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
IBPS में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 175 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Click here to apply online for common recruitment
- process पर क्लिक करें।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद वापस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग इन करें।
- अब अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन फीस जमा करें।
- आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।
आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें..
आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें..
इंडियन कोस्ट गार्ड ने 10 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के तहत स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, ड्रॉफ्ट्समैन, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, स्किल्ड वेल्डर, लश्कर, एमटीएस (चपरासी), एमटीएस (स्वीपर), अनस्किल्ड लेबर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
सैलरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 19 हजार 900 रुपए से लेकर 81 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार शार्टलिस्ट कर रिटन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटन टेस्ट में जनरल नॉलेज, मैथमैटिक्स, जनरल इंग्लिश और संबंधित ट्रेड विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि पोस्टिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
योग्यता
इंडियन कोस्ट कार्ड सिविलियन वैकेंसी के लिए उम्मीदवार का दसवीं और बाहरवीं पास होना जरुरी है। हालांकि पद के अनुसार आईटीआई -डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से काम और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार को आयु सीमा में सरकारी नियमो के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- इंडियन कोस्ट गार्ड में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर अपनी डिटेल्स को फिल करें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करें।
- सभी डिटेल्स को चेक करें और आखिर में एप्लिकेशन फॉर्म ऑफलाइन सब्मिट कर दें।
इस एड्रेस पर सब्मिट करें आवेदन फॉर्म
हेडक्वॉर्टर्स, कोस्ट गार्ड रीजन (वेस्ट)
वरली सी फेस पीओ, वरली कॉलोनी
मुंबई – 400030
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..
महाराष्ट्र नगर पालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, कंप्यूटर इंजीनियर, फायर ऑफिसर, सेनेटरी इंस्पेक्टर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके लिए 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर 20 अगस्त अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 15,500 से 56,700 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
- सिविल इंजीनियर – 291 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर – 48 पद
- कंप्यूटर इंजीनियर – 45 पद
- जल आपूर्ति, जल निकासी स्वच्छता अभियंता – 65 पद
- लेखा परीक्षक या लेखाकार – 247 पद
- कर निर्धारण एवं प्रशासनिक अधिकारी – 579 पद
- अग्निशमन अधिकारी – 372 पद
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 21 से 45 साल तक के उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- सिविल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष।
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष।
- कंप्यूटर इंजीनियर : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष।
- जल आपूर्ति, जल निकासी स्वच्छता अभियंता : मैकेनिकल या एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष।
- लेखा परीक्षक या लेखाकार : बी.कॉम या समकक्ष।
- कर निर्धारण एवं प्रशासनिक अधिकारी : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष।
- अग्निशमन अधिकारी : किसी भी विषय में डिग्री या समकक्ष।
सिलेक्शन प्रोसेस
महाराष्ट्र नगर पालिका प्रशासन निदेशालय में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
- निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। सभी डिटेल्स डालें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।







