राजस्थानहनुमानगढ़

वॉट्सऐप पर कोरोनावायरस की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़. जिले के सांगरिया थाना के अंतर्गत एक युवक को कोरोनावायरस की अफवाह फैलाने के लिए गिरफ्तार किया है। जिसने किसी व्यक्ति से सूचना के आधार पर कोरोनावायरस पॉजिटिव की झूठी खबर फैलाई थी। आरोपी का नाम शेखर बिस्सू बताया जा रहा है। जो संगरिया का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

  • पेट दर्द की समस्या के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
  • आरोपी ने महिला को कोरोना पॉजिटिव बता मैसेज वायरल किया

पुलिस को लिखित रिपोर्ट मिली थी कि परिवादी अपनी मौसी के पेट में दर्द होने पर चेक करवाने के लिए अस्पताल गया था। जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला एक सप्ताह पहले ही पाकिस्तान से गांव गुडिया आई थी। जिसके बारे में किसी व्यक्ति द्वारा वॉट्सऐप पर कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की झूठी खबर फैला दी गई। जिससे गांव और आसपास के लोग काफी परेशान हो गए।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट करने के चलते शेखर बिस्सु को गिरफ्तार किया है। जिस पर धारा 269,336 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।