Rajasthan Housing Board : राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 258 पदों पर जारी: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 258 पदों पर जारी कर दिया है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई से 18 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने लंबे समय बाद 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 का आयोजन भारत की अर्ध सरकारी सॉफ्टवेयर कंपनी सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडैक) करवा रही है।Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 19 जुलाई से 18 अगस्त 2023 तक भर सकते हैं। Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 258 पदों के लिए जारी हो गया है। यह भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर (सूचना सहायक), परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) सिविल- डिग्री, परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) सिविल- डिप्लोमा, परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) विद्युत डिग्री, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ प्रारूपकार, विधि सहायक (कनिष्ठ विधि अधिकारी), कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के पदों पर आयोजित की जाएगी। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2023 से शुरू हो रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 तक रखी गई है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 Vacancy Details
- कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर): 6
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (सूचना सहायक): 18
- परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) सिविल- डिग्री: 40
- परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) सिविल- डिप्लोमा: 60
- परियोजना अभियंता (कनिष्ठ) विद्युत डिग्री: 11
- वरिष्ठ प्रारूपकार: 4
- कनिष्ठ प्रारूपकार: 10
- विधि सहायक (कनिष्ठ विधि अधिकारी): 9
- कनिष्ठ लेखाकार: 50
- कनिष्ठ सहायक: 50
- कुल पद: 258
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया हैं। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
- सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु: 600 रुपए
- राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु: 400 रुपए
- समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु: 400 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के समान ही आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी जा सकती है। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।
Official Website | Click Here |